अररिया, सितम्बर 3 -- Araria News: फारबिसगंज,निज संवाददाता। बुधवार को फारबिसगंज थाना क्षेत्र स्थित किरकिचिया वार्ड संख्या छह में ट्रक रोकने पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि काफिला अंसारी पर व्यवसायी पुत्र ने लाइसेंसी पिस्टल तान दी। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए और देखते ही देखते लोग आक्रोशित हो गये। लोगों में इस बात को लेकर खासा आक्रोश था कि लाइसेंसी हथियार का इस्तेमाल कथित तौर पर गलत तरीके से भीड़ के बीच किया गया।

घटना का कारण बताया जाता है कि स्कूली बच्चों को ले जाने वाले वाहनों के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बनी हुई थी। इसी दौरान एक ट्रक को उक्त रास्ते से जाने से रोकने पर किरकिचिया के मुखिया प्रतिनिधि कफिला अंसारी और ट्रक से जुड़े व्यवसायी विक्रम अग्रवाल के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते...