अररिया, नवम्बर 6 -- टीकाकरण बढ़ाने के लिए प्रखंड स्तरीय बैठक Araria News: पलासी (ए.सं)। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में गुरुवार को गावी (ग्लोबल अलायन्स वैक्सीन व इम्यूनाइजेशन) प्रोजेक्ट के तहत प्रखंड स्तरीय कन्वर्जेन्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ कुमार अनिकेत ने की। बैठक में स्वास्थ्य, बाल विकास, पंचायत प्रतिनिधि, जीविका के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में प्रभारी चिकित्सक जहांगीर आलम ने बताया कि प्रखंड के दस पंचायत कुजरी, दिघली, मियांपुर, पकड़ी, भीखा, सुकसैना, पेचैली,राम नगर में टीकाकरण का प्रतिशत कम होता हैं। इन क्षेत्रों में टीकाकरण को बढ़ाने को लेकर चिन्हित दस सेंटरो पर टीकाकरण शिविर की विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान बीडीओ कुमार अनिकेत ने बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों को उक्त पंचायतों में टीकाकरण को बढ़ाने क...