अररिया, अगस्त 6 -- Araria News: पलासी (ए.सं)। पलासी थाना क्षेत्र के महादेवकोल गांव निवासी जनक लाल सिंह ने भूमि विवाद के तहत टाटी लगाने के दौरान वीडियो बनाने की बात को लेकर अभद्र व्यवहार, मारपीट व छिनतई सहित जख्मी करने का आरोप लगाते हुए पलासी थाना में गांव के ही 13 लोगों के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज कराया है। दर्ज केस में शीतल सिंह, प्रमिला देवी, केशव कुमार सिंह, रघुनाथ सिंह, देवनाथ सिंह, सत्य नारायण सिंह सहित अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। दर्ज मामले में सूचक ने उल्लेख किया है कि बीते दो अगस्त को भूमि विवाद को लेकर उक्त लोग टाटी लगा रहे थे। इसका विडियो बनाने की बात को लेकर उक्त लोगों ने अपशब्द का प्रयोग शुरू कर दिया। मना करने पर मारपीट व छिनतई सहित जख्मी कर दिया। बचाने आये स्वजनों के साथ भी उक्त लोगों ने मारपीट व छिनतई की घटना को अंजाम ...