अररिया, अक्टूबर 11 -- Araria News: फारबिसगंज, निज संवाददाता। दशहरा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर जोगबनी से मनिहारी तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग तेज हो गई है। सीमावर्ती क्षेत्र में गंगा स्नान के लिए मनिहारी जाने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ने से जोगबनी-कटिहार रेलखंड पर संचालित लोकल ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ रही है। खासकर फारबिसगंज स्टेशन से प्रतिदिन हजारों की संख्या में महिलाएं गंगा स्नान के लिए कटिहार तक जाती हैं। वहां से मनिहारी पहुंचने के लिए उन्हें दूसरी ट्रेन पकड़नी पड़ती है। इससे महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जोगबनी, अररिया, फारबिसगंज सहित सीमावर्ती क्षेत्र की बड़ी आबादी के लिए मनिहारी में गंगा स्नान करना आस्था से जुड़ा विषय है। पर्व-त्योहार के दौरान महिलाओं की आवाजाही बढ़ने से लोकल ट्रेनों में सीट और जगह की समस्या भी साम...