अररिया, नवम्बर 9 -- Araria News: जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा के इंद्रानगर (टिकुलिया) के समीप नो मेंस लैंड क्षेत्र में सोमवार को एक पेड़ में अचानक आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही कांस्टेबल विवेक कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। टीम की तत्परता और संयुक्त प्रयास से आग पर शीघ्र काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझाए जाने से आग के फैलने की आशंका टल गई। हालांकि पेड़ में आग लगने के कारणों और संभावित नुकसान की आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...