अररिया, अगस्त 14 -- Araria News: जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जदयू प्रदेश नेतृत्व एवं जिला कमेटी, अररिया द्वारा जोगबनी निवासी रुस्तम खान को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकासवाद और न्याय के साथ विकास की विचारधारा से प्रेरित होकर वे छात्र, युवा, श्रम, तकनीकी एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठों में संगठन के लिए कार्य करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपने संगठनात्मक अनुभव का उपयोग पार्टी को मजबूत करने और जद(यू) की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में करेंगे। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...