अररिया, नवम्बर 10 -- Araria News: जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। खजुरबाड़ी स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में समाज के सहयोग से निर्माणाधीन धर्मशाला की तीसरी मंजिल की छत ढलाई की गई । इस अवसर पर पूर्व मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजू राय भी श्रमदान देकर निर्माण कार्य में सहयोग किया । इस मौके पर राजू राय ने कहा कि धर्मशाला के निर्माण से जोगबनी क्षेत्र के लोगों की एक बड़ी समस्या का समाधान होगा । हनुमान मंदिर संचालन कमेटी के अध्यक्ष उदगार यादव ने कहा कि समाज के लोगों का वर्षों पुराना सपना अब समाज के ही सहयोग से साकार हो रहा है । अवसर पर राजनंदन यादव, लक्ष्मण यादव, नरेश यादव, पवन यादव, रामबाबू यादव, भारत यादव, रामानंद यादव, शंकर भगत, मदन गुप्ता, सुदिन यादव, संतोष यादव, दिलीप साह सहित समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...