अररिया, अक्टूबर 30 -- बकाया भुगतान और जिम्मेदारी से मुक्ति की मांग Araria News: जून से अक्टूबर माह तक का वेंडर का शीघ्र हो बकाया भुगतान। नरपतगंज में मध्याह्न भोजन बंद करने का अल्टीमेटम, शिक्षकों ने किया प्रदर्शन। जून से अक्टूबर तक वेंडर का बकाया भुगतान शीघ्र करने की मांग। प्रधान शिक्षकों को योजना के दायित्व से मुक्त करने की रखी मांग। नरपतगंज (अररिया) ए.सं.। मध्याह्न भोजन योजना के संचालन और इससे जुड़े प्रशासनिक कार्यों को लेकर नरपतगंज प्रखंड के प्रधानाध्यापकों एवं प्रधान शिक्षकों ने विभाग के प्रति नाराजगी जताते हुए शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में आक्रोशित होकर प्रदर्शन किया। सभी शिक्षकों का कहना था कि विभाग की ओर से मध्याह्न भोजन योजना के वेंडरों का लंबित भुगतान अविलंब नहीं किया गया और प्रधान शिक्षकों को योजना के दायित्व से मुक्त नही...