अररिया, सितम्बर 29 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता। अररिया सदर प्रखंड के मदनपुर पूर्व पंचायत की रहने वाली सरिता देवी आज अपने परिवार की आर्थिक मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कभी सीमित आमदनी के सहारे परिवार का खर्च चलाने वाली सरिता देवी ने जीविका के उमा स्वयं सहायता समूह से जुड़कर न केवल अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया, बल्कि स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में भी कदम बढ़ाया। स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद सरिता देवी को बचत, ऋण और नियमित आर्थिक गतिविधियों के महत्व की बेहतर समझ विकसित हुई। इससे उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ा और अपने परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में उनकी भूमिका मजबूत हुई। सरिता देवी के पति अनिल कुमार साह हाट में हरी सब्जियों की बिक्री का काम करते हैं। सब्जी व्यवसाय से होने वाली आमदनी में सर...