अररिया, अगस्त 28 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता बबली देवी का परिवार पारंपरिक रूप से मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करता है। अररिया सदर प्रखंड के मदनपुर की रहने वाली बबली के परिवार में पति-पत्नी, तीन बेटियां (15, 13 एवं 11 वर्ष) तथा एक आठ वर्षीय बेटा सहित कुल छह सदस्य हैं। पति की नियमित आय नहीं होने के कारण परिवार का मुख्य सहारा बबली देवी का व्यवसाय ही है। सीमित आय के कारण परिवार को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था तथा बच्चों की पढ़ाई और घरेलू खर्चों का प्रबंधन भी चुनौतीपूर्ण था। गांव की अन्य जीविका दीदियों के प्रेरित करने पर बबली देवी स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं।

समूह से जुड़ने का अनुभव समूह से जुड़ने के बाद उन्हें नियमित बचत, बैठक, बैंकिंग व्यवस्था तथा ऋण सुविधा की जानकारी मिली। आवश्यकता पड़ने पर उन्होंने समूह के माध्यम से ऋण ले...