अररिया, नवम्बर 6 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता नशा मुक्त बिहार अभियान के अंतर्गत 'द्वितीय सप्ताह गांव का संकल्प' कार्यक्रम के तहत जिला पदाधिकारी विनोद दूहन के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न प्रखंडों में व्यापक नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत कुर्साकांटा प्रखंड के चार संकुल स्तरीय संघ (सीएलएफ)-जीवन शक्ति, जीवन ज्योति, जीवन धारा एवं जीवन विकास; नरपतगंज प्रखंड के तीन सीएलएफ -नारी शक्ति, महिला शक्ति एवं सीमांचल तथा जोकीहाट प्रखंड के एक सीएलएफ-तिरंगा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जागरूकता कार्यक्रमों में विभिन्न संगठनों की भागीदारी कार्यक्रम में जीविका दीदियों, जीविका के पदाधिकारियों, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, अररिया के सदस्यों तथा मद्यनिषेध विभाग, अररिया की टीम ने सक्रिय भागीदारी निभ...