अररिया, जुलाई 25 -- Araria News: फुलेन्द्र मल्लिक अररिया, वरीय संवाददाता। अंजू देवी की कहानी दूसरी जीविका दीदियों से बिल्कुल अलग है। जब सहारे की जरूरत थी तो पति ने दो मासूम बच्चों के साथ उन्हें छोड़ दिया। यही नहीं पति ने दूसरी शादी भी कर ली। लेकिन अंजू की हिम्मत की दाद दीजिए जनाब कि वे इस विषम परिस्थिति में टूटने की बजाया और निखरकर सामने आई। खुद पर भरोसा कर अंतर्मन से आगे बढ़ने का संकल्प लिया । संघर्ष और मेहनत के दम पर उसने आज अपनी किस्मत ही बदल डाली है। जी हां, अररिया जिले के पलासी प्रखंड के बलुआ कलियागंज की रहने वाली अंजू देवी की कहानी कुछ इसी तरह की है। अंजू कहती हैं कि शादी के बाद उनकी जिंदगी में काफी उथल-पुथल हुआ। शादी के कुछ साल बाद ही पति उसे छोड़कर चले गए। यही नहीं पति ने दूसरी शादी भी कर ली। उनके लिए मानो आगे की जिंदगी जीना काफी दुश...