Araria News: जिस व्यक्ति के सुरक्षित घर लौटने का इंतजार था, उसका घर पहुंचा शव
अररिया, अक्टूबर 8 -- Araria News: रानीगंज, एक संवाददाता। मझुवा पूरब पंचायत के वार्ड संख्या छह निवासी किसान रंजीत शर्मा की गोली मारकर हत्या की खबर जैसे ही उनके परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया। जिस घर में परिजन देर शाम तक रंजीत के खेत से काम कर लौटने का इंतजार कर रहे थे, वहां कुछ ही देर में चीख-पुकार मच गयी। अचानक मिली मौत की खबर से परिवार के लोग सदमे में हैं। रंजीत की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। बताया जाता है कि रंजीत शर्मा गुरुवार की शाम घर के समीप स्थित खेत में काम करने गए थे। खेत में काम खत्म करने के बाद वह घर लौट रहे थे। परिवार के लोगों को उम्मीद थी कि रोज की तरह कुछ ही देर में रंजीत घर पहुंच जाएंगे। घर में लोग उनके लौटने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच लकुनमा नहर फाटक के समीप गोली चलने की आवाज की सूचना मिली। इसके बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.