Araria News: जिले में डेंगू ब्रीडिंग मेगा चेकर कैंपेन शुरू, तीन सौ आशा कार्यकर्ता शामिल
अररिया, अगस्त 21 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता जिले में डेंगू उन्मूलन को लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग काफी गंभीर हैं। यहीं कारण है कि अब जिले में डेंगू ब्रीडिंग मेगा चेकर अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान में 300आशा कार्यकर्ता शामिल किये गये हैं। वीबीडीसीओ राम कुमार ने बताया कि इस अभियान में आशा अपने पोषक क्षेत्र के घर-घर जाकर डेंगू ब्रीडिंग साइट जैसे: फूल गमला, पुराने टायर, पुरानी बोतल एवं अन्य जिसमें बरसात का पानी जमा हो में लार्वा चेक करती हैं। इसके बाद उन डेंगू लार्वा को नष्ट करते हुए ग्रामीणों में डेंगू से बचाव एवं लार्वा को नष्ट करने के प्रति जागरूक भी कर रही हैं। आशा कार्यकर्ता के साथ वीबीडीएस भी शामिल हैं। इसके अच्छे रिजल्ट मिल रहे हैं। श्री कुमार ने बताया कि इस वर्ष अररिया जिला अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.