अररिया, जुलाई 16 -- Araria News: अररिया/जोकीहाट(एस)। जिले में बुधवार को पांच नये सरकारी डिग्री कॉलेज का शुभारंभ हुआ। नये डिग्री कॉलेज उदाहाट जोकीहाट, डाला पलासी, भरगामा, नरपतगंज व सिकटी में खोली गयी है। इसके साथ ही इन कॉलेजों में पढ़ाई भी शुरू हो गयी है। अब क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को स्नातक की पढ़ाई के लिए बाहर जाने से मुक्ति मिली है। प्रखंड में ही उच्च शिक्षा की राह आसान हो गई है। जोकीहाट में सांसद, विधायक, डीएम ने किया शुभारंभ:जोकीहाट के उदाहाट में कॉलेज का औपचारिक उद्घाटन सांसद प्रदीप कुमार सिंह, विधायक मुर्शीद आलम, डीएम विनोद दूहन व डीईओ साहेब आलम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- नवस्थापित 21 राजकीय डिग्री कॉलेजों में उद्घाटन के साथ शुरू हुई कक्षाएं इस उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, बुद्धिजीवी ...