अररिया, सितम्बर 26 -- Araria News: अररिया/ निज प्रतिनिधि जिलेभर में अनंत चतुर्थी भक्ति भाव के साथ श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। लोगों ने नारायण को अनंत अर्पित करने के बाद अपनी बांह पर रक्षा के तौर पर सूत्र बांधा। इसी के साथ शहर के अलग-अलग जगहों पर आयोजित गणपति महोत्सव संपन्न हो गया। अनंत पूजा को लेकर लोगों में गजब का उत्साह दिखा। शहर से लेकर गांव तक अलग-अलग जगहों पर भगवान नारायण के साथ 14 गांठों वाले अनंत की पूजा हुई। लोगों ने अपने बांह पर अनंत बांध कर भगवान विष्णु से जीवन की बाधाएं दूर करने की दुआएं मांगी। ऐसी मान्यता है कि अनंत पूजा से भक्तों की अनंत बाधाएं दूर होती हो जाती है और सच्चे मन से मांगी गयी हर मनोकामनायें जरूर पूर्ण होती है। अनंत पूजा करने से भक्तों के बड़े-बड़े संकट टल जाते हैं। पंडित अशोक कुमार झा के मुताबिक, जब पांडव जुए में अपन...