अररिया, अक्टूबर 31 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। अररिया जिले में पशुओं के संरक्षण और उनके साथ होने वाली क्रूरता पर रोक लगाने की दिशा में सामाजिक कार्यकर्ता राकेश रौशन को जिला पशु क्रूरता निवारण समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनके चयन को जिले में पशु कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। जिला पशु क्रूरता निवारण समिति का मुख्य उद्देश्य पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 को प्रभावी ढंग से लागू कराने में सहयोग करना है। इसके तहत पशुओं के साथ अमानवीय व्यवहार पर रोक, घायल एवं बेसहारा पशुओं का बचाव व उपचार, अवैध पशु तस्करी पर निगरानी तथा पशु संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने जैसे कार्य किए जाते हैं। इस मौके पर राकेश रौशन ने जिला प्रशासन एवं जिला पशुपालन पदाधिकारी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि बेजुबान पशुओं की सेवा और...