अररिया, अक्टूबर 22 -- Araria News: अररिया, संवाददाता। जिले के युवाओं की कला, संस्कृति एवं रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय युवा उत्सव-2026 का आयोजन दिनांक 26 एवं 27 अक्टूबर 2026 को अररिया में खेल भवन सह व्यायामशाला अररिया में किया जाएगा। इस उत्सव में जिले के विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों तथा संस्थानों के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। युवा उत्सव के दौरान समूह लोकनृत्य, समूह लोकगीत, चित्रकला (पेंटिंग), कविता लेखन एवं नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। नुक्कड़ नाटक का विषय 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' निर्धारित किया गया है। इस विधा में अधिकतम 10 प्रतिभागी भाग ले सकेंगे तथा प्रस्तुति के लिए अधिकतम सात मिनट का समय निर्धारित है। कव...