अररिया, सितम्बर 6 -- Araria News: अररिया,निज संवाददाता राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के मार्गदर्शन व प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह के निर्देशानुसार शनिवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा, अररिया के तत्वावधान में श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में भारत के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती सह शिक्षक दिवस, महान समाजवादी नेता व सामाजिक न्याय के योद्धा 'जगदेव बाबू' के शहादत दिवस और स्वतंत्रता संग्राम के महानायक शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर तीनों विभूतियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अमर शहीद जगदेव बाबू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके संघर्ष, विचारों व सामाजिक न्याय के लिए दिए गए योगदान को याद किया। यह भी...