अररिया, नवम्बर 3 -- Araria News: फारबिसगंज, निज संवाददाता। लोक आस्था का महापर्व छठ ऐसा त्योहार है जिसके लिए सालभर परदेश में पसीना बहाने वाले लोग दीपावली आते ही अपने घरों की ओर लौटने लगते हैं। किसी को मां के हाथों का प्रसाद खाना है, तो किसी को परिवार के साथ छठ घाट पर अर्घ्य देना है। किसी की मां-बेटी और पत्नी इंतजार कर रही हैं, तो किसी के घर में परदेस से आने वाले बेटे के स्वागत की तैयारी है। लेकिन इस बार हजारों परिवारों की यह खुशी रेलवे टिकट की मारामारी में उलझकर रह गई है। दिल्ली, मुंबई और पंजाब सहित देश के विभिन्न महानगरों में रहने वाले सीमांचल के हजारों लोग चाहकर भी अपने घर नहीं लौट पा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Khagaria News: छठ पर्व पर लौटने वाले परदेशियों के लिए ट्रेनें है फुल, नहीं मिल रही कंफर्म टिकट ट्रेनों में सीटें फुल हैं, तत्काल टिकट...