अररिया, नवम्बर 14 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बाजार में उमड़ रही खरीदारों की भीड़ के बीच शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शनिवार को शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर दिनभर जाम का नजारा देखने को मिला। छठ की खरीदारी करने पहुंचे लोगों से लेकर राहगीरों और वाहन चालकों तक को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थिति ऐसी रही कि कई जगहों पर लोगों को कुछ दूरी तय करने में भी काफी समय लग गया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: अस्थाई दुकानों के सजने व खरीदारों की भीड़ से लगा जामप्रमुख चौक-चौराहों पर लगा जाम शहर के सुभाष चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, स्टेशन चौक, फैंसी मार्केट, अस्पताल रोड, पटेल चौक और सदर रोड सहित कई प्रमुख स्थानों पर सुबह से ही रुक-रुककर जाम लगता रहा। जाम का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। वाहनों और बाइ...