अररिया, सितम्बर 1 -- Araria News: अररिया, संवाददाता। सोमवार को डीएम विनोद दुहन की अध्यक्षता में चौकीदार संवर्ग से संबंधित अनुकंपा नियुक्ति के मामलों को लेकर जिला अनुकंपा समिति की बैठक हुई। बैठक में समिति द्वारा प्राप्त कुल छह आवेदकों के शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्रों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान प्रस्तुत दस्तावेजों और निर्धारित मानकों के आधार पर जांच की गई। जांच के बाद कुल 5 अभ्यर्थियों के नाम की अनुकंपा नियुक्ति के लिए अनुशंसा की गई। बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित मामलों पर आवश्यक विचार-विमर्श किया गया। बैठक में डीडीसी, जिला आपदा प्रबंधन के एडीएम,सदर एसडीएम, एसडीपीओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...