अररिया, सितम्बर 27 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय के हटिया रोड स्थित काली मंदिर और एसबीआई के सामने पोखर स्थित ग्राम देवता मंदिर में लगे दान पेटी का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने शुक्रवार की देर रात्रि रुपया चोरी कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही कुर्साकांटा पुलिस ने दोनों मंदिर पहुंच कर आवश्यक जानकारी लिए और सीसी फुटेज का अवलोकन किया। धार्मिक स्थलों पर इस प्रकार की घटना को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने थाना में आवेदन देकर पुलिस से घटना का उद्भेदन कर चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...