अररिया, अक्टूबर 14 -- Araria News: अररिया,निज संवाददाता। दुर्गा पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन और शहर की यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए नगर प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। नगर परिषद प्रशासन ने नगर थाना पुलिस के सहयोग से बुधवार को लगातार दूसरे दिन शहर के सबसे व्यस्ततम हटिया रोड व ठाकुरबाड़ी मंदिर मार्गों पर व्यापक स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस संयुक्त प्रशासनिक कार्रवाई से फुटपाथ और सड़कों पर अनाधिकृत रूप से कब्जा जमाने वाले दुकानदारों में पूरे दिन हड़कंप मचा रहा।नगर परिषद की टीम ने शहर के हृदयस्थली चांदनी चौक से अभियान की शुरुआत करते हुए मुख्य हटिया रोड होते हुए ठाकुरबाड़ी मोड़ और सुभाष प्रतिमा स्थल तक सघन अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- Buxar News: अतिक्रमण पर नगर परिषद सख्त, सड़क पर दुकान लगाने वा...