अररिया, अक्टूबर 18 -- Araria News: ​अररिया,निज संवाददाता। शारदीय नवरात्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। अष्टमी से लेकर प्रतिमा विसर्जन तक शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह नियंत्रित रहेगा। चांदनी चौक से पचकौड़ी चौक तक और सिविल एसडीओ आवास से थाना चौक तक सभी प्रकार के छोटे-बड़े वाहनों की नो-एंट्री लागू कर दी गई है। इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले कई रास्तों को वन-वे घोषित किया गया है और प्रमुख मोड़ों पर ट्रैफिक डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं।​ट्रैफिक डीएसपी तरुण कुमार पांडे ने बताया कि त्योहार के दौरान आम नागरिकों को आवागमन में किसी तरह की असुविधा न हो और शहर में जाम की स्थिति न बने, इसके लिए यह विस्तृत रूट प्लान तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि...