Araria News: चांदनी चौक से कोसी पुल तक हर रोज लगती है महाजाम, प्रशासन मौन
अररिया, जुलाई 23 -- Araria News: अररिया , निज संवाददाता चांदनी चौक से जीरोमाइल जानेवाली सड़क शहर का सबसे प्रमुख और व्यस्त मार्ग है, लेकिन जनता के लिए यह किसी मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न से कम नहीं है।चांदनी चौक से लेकर कोसी पुल तक हर रोज़ लगने वाला महाजाम अब शहर की पहचान बनता जा रहा है। सुबह के स्कूल टाइम से लेकर देर शाम तक गाड़ियां चींटी की चाल रेंगने को मजबूर हैं, लेकिन इस बदहाली पर संबंधित तंत्र और जिम्मेदारों की खामोशी समझ से परे है। इस महाजाम का सबसे खौफनाक पहलू अस्पताल के पास देखने को मिलता है। गंभीर मरीजों को लेकर आने-जाने वाली एंबुलेंस घंटों सायरन बजाती रह जाती हैं, पर जाम की जकड़न इतनी मजबूत होती है कि रास्ता देना मुमकिन नहीं हो पाता। आपातकालीन स्थिति में मिनटों का सफर घंटों में तब्दील हो रहा है,इससे कई बार मरीजों की जान पर बन आती है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.