अररिया, अक्टूबर 29 -- Araria News: जोकीहाट, एक संवाददाता। जोकीहाट प्रखंड की केसरा पंचायत के वार्ड नंबर 6 स्थित मंडल टोली में गुरुवार सुबह चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में दो घर जलकर राख हो गए। अगलगी की घटना में घर रखे करीब एक लाख नुकसान कर अनुमान है। आग से प्रभावित परिवारों में सूर्यमोहन मंडल व बिरवल मंडल शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों और दमकल कर्मियों के मिले-जुले प्रयासों से आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक दोनों घर पूरी तरह जल चुके थे। इधर सीओ हर्ष हरि ने जानकारी दी कि उन्हें केसरा पंचायत के वार्ड नंबर 6 स्थित मंडल टोली में आग लगने की सूचना मिली थी और अब आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा : चूल्हे की चिंगारी से दो घर राख, 50 हजार से अधिक की क्षति

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...