Araria News: ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य पहुंचाने में आशा की भूमिका अहम
अररिया, अगस्त 14 -- Araria News: सिकटी, एक संवाददाता सीएचसी सिकटी स्थित सभाभवन में आशा एवं आशा-फेसिलिलेटर कार्यकर्ताओं की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा अजमत राणा ने की। बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति, लक्ष्य आधारित कार्यक्रम, भुगतान और प्रोत्साहन राशि, दवा किट और रिपोर्टिंग, कार्य मूल्यांकन आदि की समीक्षा की गई। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से पहुंची आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति साझा की। बैठक में सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने और स्वास्थ्य लक्ष्यों को समय पर पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। सीएचसी प्रभारी डा अजमत राणा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में आशा कार्यकर्ताओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.