Araria News: ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा सप्तशती पाठ से गुंजायमान हो रहा वातावरण
अररिया, अक्टूबर 11 -- Araria News: पटेगना। रविवार को शारदीय नवरात्र शुरू हो गई। इस दौरान अररिया ग्रामीण क्षेत्र का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बन गया है। क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों व पूजा पंडालों में सुबह होते ही वेद ध्वनि, दुर्गा सप्तशती के पाठ व ढोलक की आवाज से वातावरण गुंजायमान हो रहा है। इस बीच महासिद्धि पीठ तेगछिया, सार्वजनिक दुर्गा मंदिर पटेगना, मदनपुर, शरणपुर, खमगड़ा, जमुआ, फूलबाड़ी, पुरैनी, भोजपुर, बैरगाछी आदि मान दुर्गा मंदिर में सुबह होते ही भक्तों का आना शुरू हो गया है। इस दौरान महासिद्धि पीठ तेगछिया में संध्या पुष्पांजलि में सैकड़ों श्रद्धालु भाग लेते हैं। वहीं दशहरा को लेकर क्षेत्र के मंदिरों के प्रांगण में मेले की तैयारी जोरों से चल रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कलश स्थापन के साथ शारदीय नवरात्र शुरू, प्रथम दिन मां भगवती के शै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.