अररिया, जुलाई 7 -- Araria News: फारबिसगंज,एक संवाददाता। गौ सम्मान आह्वान अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से स्थानीय पटेल चौक स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में गौ रक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक एवं गौ सम्मान आह्वान अभियान के जिला प्रमुख मनोज सोनी ने की।

बैठक के दौरान की गई चर्चा बैठक को संबोधित करते हुए मनोज सोनी ने कहा कि गौ माता सनातन संस्कृति की आस्था, गौरव और धरोहर का प्रतीक हैं। उनका संरक्षण केवल समाज ही नहीं, बल्कि सरकार की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में गौ माता को देवी-देवताओं का स्वरूप माना गया है, इसलिए उनके संरक्षण के लिए प्रभावी कानून बनाए जाने की आवश्यकता है।

अभियान की मांगें उन्होंने बताया कि देशभर के साधु-संतों तथा बिहार की अभियान प्रभारी साध्वी निष्...