Araria News: गोवर्धन पूजा पर घर-आंगन में हुई गौ-माता की पूजा
अररिया, नवम्बर 10 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर मंगलवार को फारबिसगंज शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। दीपावली के अगले दिन मनाये जाने वाले इस पर्व को लेकर सुबह से ही घरों में पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया। खासकर मारवाड़ी समुदाय की महिलाओं में गोवर्धन पूजा को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। इस अवसर पर महिलाओं ने अपने-अपने घरों के आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा कर विभिन्न प्रकार के पकवान और प्रसाद अर्पित किए तथा परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गोवर्धन पूजा पूजा के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.