Araria News: खेत से घर लौट रहे किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
अररिया, अक्टूबर 8 -- Araria News: रानीगंज, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बौसीं थाना क्षेत्र अंतर्गत मझुवा पूरब पंचायत में गुरुवार की देर शाम करीब सात बजे खेत से घर लौट रहे एक किसान की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मझुवा पूरब पंचायत के वार्ड संख्या छह स्थित लकुनमा नहर फाटक के समीप की है। गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल किसान को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए पूर्णिया सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक किसान मझुवा पूरब पंचायत के वार्ड संख्या छह निवासी रंजीत शर्मा (35), पिता नंदू शर्मा था। घटना को लेकर मिली जानकारी अनुसार किसान रंजीत शर्मा गुरुवार देर शाम घर के समीप स्थित खेत में काम करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान लकुनमा नहर फाटक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.