अररिया, नवम्बर 4 -- Araria News: नरपतगंज (अररिया) ए.सं.। नरपतगंज प्रखंड में खाद की किल्लत और निर्धारित सरकारी दर से अधिक कीमत वसूले जाने की शिकायतों के बीच कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बड़हारा पंचायत के वार्ड संख्या सात स्थित मतनाजा टोला के सम्राट ट्रेडर्स का लाइसेंस प्रखंड कृषि पदाधिकारी सोनू कुमार ने निलंबित कर दिया है। दुकान संचालक मदन पर किसानों से डीएपी खाद के लिए दो हजार रुपये वसूलने का आरोप है। खाद बिक्री के दौरान अधिक कीमत वसूले जाने का वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने यह कार्रवाई की है। हालांकि एक दुकान पर कार्रवाई के बावजूद किसानों की मूल समस्या जस की तस बनी हुई है। किसानों का कहना है कि नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय से लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों तक उन्हें सरकारी निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध नहीं हो रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि ...