Araria News: खरसाही में पुल का एप्रोच पथ धंसा, हादसे की आशंका
अररिया, अक्टूबर 12 -- Araria News: रानीगंज। एक संवाददाता। प्रखंड की खरसाही पंचायत में वार्ड संख्या 13 और 14 के बीच स्थित पुल के एप्रोच पथ की समस्या को लेकर सोमवार को रानीगंज विधायक अविनाश मंगलम ने स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल फारबिसगंज के सहायक अभियंता एवं संबंधित अभियंताओं के साथ पुल की स्थिति का जायजा लिया और समस्या के शीघ्र समाधान का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि पुल के दोनों ओर एप्रोच पथ धंस जाने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। खासकर ट्रैक्टर और चारपहिया वाहनों के चालकों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एप्रोच पथ की बदहाल स्थिति के कारण कभी भी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में इसकी मरम्मत कराना जरूरी है, ताकि लोगों को सुरक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.