अररिया, अक्टूबर 2 -- Araria News: अररिया, निज प्रतिनिधि । जिले में मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों को उनके उत्पाद का बेहतर मूल्य दिलाने की दिशा में पहल शुरू की गई है। कृषि विज्ञान केंद्र, अररिया में जल्द ही मखाना प्रसंस्करण यूनिट स्थापित की जाएगी।

मखाना उत्पादन और प्रसंस्करण की सुविधा इस यूनिट के माध्यम से मखाना उत्पादन से जुड़े किसानों और कारोबारियों को प्रसंस्करण, गुणवत्ता, पैकेजिंग और विपणन आदि का अवसर मिलेगा। कृषि विज्ञान केंद्र में प्रसंस्करण की सुविधा उपलब्ध होने से किसानों को मखाना को बेहतर तरीके से तैयार कर बाजार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। अभी कई किसान कच्चे अथवा प्राथमिक स्तर पर प्रसंस्कृत मखाना बेच देते हैं। ऐसे में उन्हें उत्पाद का अपेक्षित मूल्य नहीं मिल पाता है। प्रसंस्करण यूनिट शुरू होने के बाद मखाना की गुणवत्ता बढ़ान...