Araria News: कुर्साकांटा में 30 सितंबर को लगेगा दिव्यांजन शिविर
अररिया, सितम्बर 26 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि जिले में प्रमाणीकृत दिव्यांगजनों को सरकारी सुविधाओं से जोड़ने के लिए 25 सितंबर से 6 अक्टूबर तक प्रखंडवार विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। बीडीओ डॉ नयना पॉल ने बताया कि कुर्साकांटा में दिनांक 30 सितंबर को सीएससी सेंटर में शिविर आयोजित की जाएगी। आयोजित इस शिविर में दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड बनाने के साथ मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना 'संबल' के तहत बैट्री चालित ट्राईसाइकिल, कृत्रिम अंग और अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा दिव्यांगता का चिकित्सकीय मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद नियमानुसार ऑनलाइन दिव्यांगता प्रमाण-पत्र और यूडीआईडी कार्ड जारी करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यह भी पढ़ें- Purnia News: यूडीआईडी कार्ड के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.