अररिया, जुलाई 26 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि पीएचसी कुर्साकांटा में टेली मेडिसिन और हब एंड स्पोक मॉडल के तहत ग्रामीण इलाके के दिल के मरीज को ईसीजी जांच की सुविधा मिल रही है। अब मरीजों को जांच कराने के लिए सदर अस्पताल या निजी केन्द्रों पर नहीं जाना पड़ता है। इतना ही नहीं दिल के मरीजों को पीएचसी के डॉक्टरों के साथ साथ मोबाइल और सॉफ्टवेयर के जरिये विशेषज्ञ डॉक्टरों से इलाज की सलाह भी मिल रही है। यह सलाह पिछले साल छह सितंबर 2025 से मिल रही है। अब तक तक 980 मरीजों ने इसीजी कराया है, इनमें से पुरूष 585 व महिला 395 शामिल है। इन सभी दिल के मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टर के द्वारा सलाह भी दी गई है।

पीएचसी में नि:शुल्क इसीजी: पीएचसी में ईसीजी करने वाले एएनएम सुजाता कुमारी व लाडली रानी ने बताया कि ओपीडी में दिल की शिकायत करने वाले रोगियों ...