अररिया, अक्टूबर 12 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि राशन कार्ड में नया नाम जोड़ने और नया राशन कार्ड बनाने वालों के लिए अच्छी खबर है। इसके लिए ऑनलाइन की प्रक्रिया चल रही है। आवेदन स्मार्ट पीडीएस 2.0 सिटीजन लॉगिन के माध्यम से आवेदन हो रहा है। कार्यपालक सहायक मुकेश कुमार साह ने बताया कि कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र में 43 हजार 152 राशन कार्डधारी में एक लाख 46 हजार 269 लोगों को राशन मिल रहा है। इनमें से 90 प्रतिशत लाभुकों ने ई केवाईसी कर लिया है। पिछले तीन माह में लगभग 22 हजार से अधिक लोगों ने राशन कार्ड में नया नाम जोड़ने और नए राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन दिए हैं। इन सभी आवेदनों का इंट्री भी कर ली गई है। इनमें से 1039 आवेदकों ने ई पोश मशीन के माध्यम से ई केवाईसी करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। जबकि 676 आवेदकों ने अब तक ई केवाईसी नही...