अररिया, अगस्त 26 -- Araria News: अनिल झा कुर्साकांटा , निज प्रतिनिधि भारत-नेपाल सीमा पर स्थित अररिया जिले का कुर्साकांटा बाजार ब्रिटिशकालीन है। लेकिन आजादी के 79 वर्ष बाद भी यहां सुविधाओं का घोर अभाव है। खासकर जिले के इतने पुराने प्रखंड मुख्यालय में बस स्टैंड नहीं है। बस स्टैंड नहीं होने के कारण क्षेत्र के लोगों को किस कदर परेशानी होती होगी, इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। जबकि यहां से पटना, भागलपुर, पूर्णियां सहित कई जगहों के लिए बस व अन्य गाड़ियां आती जाती है। बाजार में एक अदद स्टैंड नहीं रहने के कारण लोगों को बस पकड़ने के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है। खासकर सड़क पर बस लगने के कारण अन्य वाहनों सहित आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे हादसे की भी आशंका बढ़ गयी है。

वातावरणीय सुविधाओं की कमी बस स्टैंड के अलावा यहां यात्रियों की ...