अररिया, अक्टूबर 27 -- Araria News: नरपतगंज (अररिया) ए.सं.। नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन परिसर में सोमवार को रबी महाअभियान 2026-27 के तहत प्रखंडस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रखंड प्रमुख मनोज यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी पंकज कुमार, डीपीओ अश्वनी कुमार, एसएओ राहुल कुमार, बीडीओ अजीत कुमार, सीओ संजीव कुमार एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी सोनू कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला में किसानों को उन्नत खेती, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, कृषि यंत्रीकरण, फार्मर रजिस्ट्रेशन और सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला कृषि पदाधिकारी पंकज कुमार ने किसानों से आधुनिक तकनीक अपनाकर खेती करने और उत्पादन बढ़ाने की अपील की। यह भी पढ़ें- Araria News: किसानों को उन्नत, जैविक एवं ...