अररिया, सितम्बर 19 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता। अररिया जिला कालाजार बनने की ओर अग्रसर है। बावजूद स्वास्थ्य विभाग इसमें किसी तरह की चूक होने देना नहीं चाह रही है, यही कारण है कि वे अभी भी इस मामले में संवेदनशील हैं। कालाजार उन्मूलन के लिए अरिया जिले सभी नौ प्रखंडों में 21 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक घर घर कालाजार रोगी खोज अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान 2022 से 2026 तक के कालाजार प्रभावित कुल 43 गांवों मे 10798 घरों में आशा कार्यकर्ता द्वारा घर घर जाकर कुल 46205 लोगों की सर्वे करेंगी। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि 15 दिनों से अधिक बुखार वाले लोगों को चिह्नित कर आशा उनको संबंधित पीएचसी भेजकर कालाजार का जांच करवाना भी सुनिश्चित करेंगी। जो मरीज पूर्व में कालाजार का ईलाज ले चुके हैं अगर उनको फि...