अररिया, अक्टूबर 17 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता। शारदीय नवरात्र के मौके पर शनिवार को महाशक्ति की देवी मां दुर्गा की सप्तम स्वरूप कालरात्रि की पूजा अर्चना की गई। इससे पूर्व विभिन्न मंदिरों व पूजा पंडालों के पट खुलते ही मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान '...या देवी सर्वभूतेषु मातृ रूपेण संस्थिता..नमस्तस्यै-नमस्तस्यै नमो नम:' के मंत्रोच्चार से शहर गुंजायमान होता रहा। शनिवार को पौ फटते हीं विभिन्न मंदिरों व पूजा पंडालों में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। वार्ड न.16 स्थित मां दुर्गेश्वरी मंदिर में महिला श्रद्धालुओं द्वारा पारम्परिक रूप से सर्व प्रथम मातृका पूजन किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कालरात्रि: पट खुलते ही मां दुर्गा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु फिर मां भगवती का आह्वान कर बे...