अररिया, सितम्बर 30 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता।जिले के प्रारंभिक विद्यालयों जून माह से एमडीएम की राशि नहीं आई है। इसके कारण एमडीएम संचालक सह प्रधानाध्यापक परेशान हैं। चार माह से वे किसी तरह बच्चों को मध्याह्न भोजन खिला रहे हैं, लेकिन अब स्वयं हाथ खड़ा कर दिये हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रारंभिक शिक्षक संगठन समन्वय समिति जिला अररिया का एक प्रतिनिधिमंडल डीईओ से मिलकर मध्याह्न भोजन (पीएम पोषण) संचालन में आ रही कठिनाइयों एवं कई महीनों से लंबित राशि के कारण प्रधान शिक्षकों को हो रही आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों से उन्हें अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि एक अक्टूबर 2026 से मध्याह्न भोजन का संचालन स्थगित करने के संगठन के निर्णय से भी डीईओ को अवगत कराया। यह भी पढ़ें- अब एसएनए स्पर्श से होगा पीएम पोषण का भुगतान, रसोइया और वेंड...