Araria News: एनएच पर स्कॉर्पियो की टक्कर से किसान की मौत, साढ़े तीन घंटे जाम
अररिया, जुलाई 16 -- Araria News: फारबिसगंज, निज संवाददाता। फारबिसगंज-अररिया मुख्य मार्ग एनएच-27 पर ढोलबज्जा के समीप बुधवार की सुबह तेज रफ्तार एक अज्ञात स्कॉर्पियो की टक्कर से बुजुर्ग किसान नंदकिशोर सिंह (62 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-27 को जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बड़े-बड़े लोहे के गार्डर रखकर आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया तथा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब साढ़े तीन घंटे तक जाम रहने से सड़क के दोनों ओर छोटे-बड़े हजारों वाहन फंसे रहे और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मृतक सुल्तान पोखर निवासी स्व पीतांबर सिंह का बेटा था। वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था, जबकि उनके दो भाइयों का पहले ही निधन हो चुका है। पिछले करीब एक दशक से वह अपनी पत्नी कंचन देवी के साथ ससुराल ईद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.