Araria News: एटीएम केंद्र में मदद के नाम पर बदल कर 40 हजार से अधिक की निकासी
अररिया, अक्टूबर 27 -- Araria News: फारबिसगंज,एक संवाददाता। फारबिसगंज में एटीएम केंद्र पर मदद करने के नाम पर कार्ड बदलकर खाते से 40 हज़ार रुपए से ज्यादा की राशि अवैध रूप से निकालने का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में फारबिसगंज के धमदाहा चौक, वार्ड संख्या 11 निवासी किसान अरुण राय ने फारबिसगंज थानाध्यक्ष को आवेदन देकर तीन अज्ञात युवकों पर धोखाधड़ी कर उनके बैंक खाते से 40 हजार रुपये से अधिक की राशि निकाल लेने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, एटीएम केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपित युवकों की गतिविधियां कैद हुई हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित अरुण राय ने अपने आवेदन में बताया कि उनका बचत खाता एक्सिस बैंक में है। वह अपने खाते से रुपये निकालने के लिए एक्सिस बैंक के एट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.