अररिया, सितम्बर 1 -- Araria News: पलासी (ए.सं.)। प्रखंड के फरसाडागी गांव के एक व्यक्ति को सोमवार को सर्प ने डंस लिया। सर्प दंश के शिकार व्यक्ति आसराना को परिजनों ने आनन-फानन में ईलाज के लिए पीएचसी पलासी में भर्ती कराया। इस संबंध में डॉ. तनवीर आलम ने बताया कि उक्त पीड़ित व्यक्ति का ईलाज पीएचसी पलासी में चल रहा है। उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...