अररिया, जुलाई 17 -- Araria News: फारबिसगंज,एक संवाददाता। प्रखंड के मध्य विद्यालय, घीवहा परिसर में 'एक वृक्ष मां के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया गया। प्रधानाध्यापक प्रदीप शर्मा ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। कार्यक्रम में शिक्षक सचिन कुमार रजक, प्रभात कुमार प्रवीण, विजय कुमार, मो. अरमान, राकेश कुमार, अनुपम ऋषिदेव एवं रंजन ऋषिदेव सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्यों ने भी पौधारोपण किया और पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- बच्चों ने मां के नाम रोपित किए पौधे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...