Araria News: उफान मारने वाली नदियां बन गयी बरसाती नाला
अररिया, अगस्त 30 -- Araria News: रानीगंज, एक संवाददाता। सावन-भादो माह में जिन नदियों में कभी लबालब पानी भरा रहता था और जिनके उफान से निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी, आज उन्हीं नदियों की धार सिकुड़कर बरसाती नाले जैसी हो गई है। लगातार कई दिनों से बारिश नहीं होने और बढ़ती गर्मी के बीच रानीगंज प्रखंड की फरियानी, कारी कोसी, दुलरदेई, बिलेनिया समेत कई नदियों के जलस्तर में अप्रत्याशित कमी आई है। कई जगह नदियों की मुख्य धारा तक सिमट गई है और लोग नदी को पैदल पार कर रहे हैं। रानीगंज के पहुंसरा, मझुवा पूरब, मझुवा पश्चिम और बसेटी पंचायत के कुछ हिस्सों से होकर गुजरने वाली कारी कोसी नदी का हाल भी कुछ ऐसा ही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पहली बार सितंबर महीने में नदी बरसाती धार की शक्ल में दिखाई दे रही है। जबकि इस समय तक नदी में पर्याप्त प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.