अररिया, जुलाई 16 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में आयोजित उद्योग टास्क फोर्स की बैठक में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, बिहार लघु उद्यमी योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी -एक व दो), प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) तथा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत विभिन्न बैंक शाखाओं में लंबित ऋण आवेदनों की समीक्षा की गई।

बैठक के विवरण बैठक में जिला उद्योग केंद्र अररिया के महाप्रबंधक, अग्रणी बैंक प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, वरीय उप समाहर्ता (बैंकिंग), जिला कृषि पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (विद्युत विभाग), जिला मत्स्य पदाधिकारी, सहायक निदेशक उद्यान तथा जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी...