अररिया, सितम्बर 5 -- Araria News: जोगबनी, हिंदुस्तान प्रतिनिधि नेपाल के विराटनगर में शनिवार को ऐतिहासिक राधाकृष्ण रथयात्रा श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ निकाली गई। तिनपैनी चौक स्थित राधाकृष्ण मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद राधा-कृष्ण की आकर्षक युगल प्रतिमा को सुसज्जित रथ पर विराजमान कर रथयात्रा का शुभारंभ हुआ। रथयात्रा के निकलते ही पूरा शहर जय श्रीराधे-जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंज उठा और राधा-कृष्ण के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। राधाकृष्ण मंदिर से शुरू हुई रथयात्रा विराटनगर के प्रमुख बाजारों, चौक-चौराहों एवं विभिन्न मार्गों से होते हुए करीब 8 किलोमीटर की दूरी तय कर पुन: मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। रथयात्रा में 94 धार्मिक झांकियां शामिल हुईं, जिन्होंने लोगों का विशेष आकर्षण खींचा। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: धूमधाम स...